फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: यूजीसी कानून के विरोध में सड़कों पर उतरे युवा, निकाला जुलूस

विज्ञापन
यूजीसी का विरोध करते पदा​धिकारी
विज्ञापन
बिल्सी। यूजीसी कानून को लेकर रविवार को नगर में युवाओं का आक्रोश सड़कों पर देखने को मिला। विभिन्न संगठनों से जुड़े युवाओं ने कानून के विरोध में जुलूस निकालते हुए केंद्र सरकार से इसे शीघ्र वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन

जुलूस के दौरान प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए कहा कि यह कानून शिक्षा व्यवस्था और सामाजिक संतुलन के लिए नुकसानदायक सिद्ध होगा। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि प्रस्तावित यूजीसी कानून से उच्च शिक्षा संस्थानों की स्वायत्तता प्रभावित होगी, जिससे शिक्षण व्यवस्था में असमानता और अव्यवस्था बढ़ेगी।
युवाओं ने आशंका जताई कि इससे छात्रों के भविष्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा और शिक्षा का व्यवसायीकरण बढ़ेगा। जुलूस में बड़ी संख्या में युवा शामिल रहे। प्रदर्शन के दौरान युवाओं शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध दर्ज कराया। वक्ताओं ने कहा कि यदि सरकार ने मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। अंत में प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
विज्ञापन

बदायूं। अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद एवं संपूर्ण सवर्ण समाज की ओर से जिला अध्यक्ष केबी गुप्ता के आह्वान पर भामाशाह चौक पर यूजीसी एक्ट 2026 के विरोध में प्रदर्शन किया गया। जिलाध्यक्ष ने कहा यूजीसी रेगुलेशन्स 2026 का दायरा बहुत व्यापक है। इसके दुष्परिणाम ब्लैकमेलिंग जैसे तमाम आपराधिक कृत्यों के रूप में धीरे-धीरे सामने आएंगे। विनोद गुप्ता ने कहा आने वाली पीढ़ी के लिए यह काला कानून साबित होगा। विरोध प्रदर्शन में हरि कृष्ण वर्मा, जितेंद्र साहू, अरविंद गुप्ता, सुनील कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें