फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: युवक की नहीं हुई हत्या, आत्महत्या में तरमीम होगा मुकदमा

Tue, 24 Dec 2024 12:42 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। हजरतपुर थाना क्षेत्र में प्रेमिका के घर के दरवाजे पर हुई युवक की मौत के मामले में हत्या का मुकदमा अब आत्महत्या में तरमीम होगा। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज की थी। अब पुलिस इस मुकदमे को हत्या के स्थान पर आत्महत्या में तरमीम करने की तैयारी कर रही है। युवक के शव के पास मिले तमंचे को भी पुलिस ने विधि विज्ञान प्रयोगशाला में जांच के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


हजरतपुर में गढ़ी और मलूकपुर बराबर-बराबर में गांव है। मलूकपुर ग्राम पंचायत गढ़ी का मझरा है। गढ़ी निवासी नरेंद्र यादव मलूकपुर की एक युवती से एक तरफा प्यार करता था। वह पिछले दो साल से युवती को परेशान कर रहा था। युवती के परिजनों ने इस मामले की शिकायत कई बार युवक के परिजनों से की।
15 दिसंबर की शाम युवक नरेंद्र की गोली लगने से मौत हो गई थी। युवक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की थी। हालांकि पुलिस पहले दिन से ही युवक की मौत की वजह आत्महत्या मान रही थी। लेकिन अब पुलिस की जांच में स्पष्ट हो चुका है कि युवक ने आत्महत्या की है, इसलिए यह मामला अब आत्महत्या में दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें