फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेले में गुम हुई शादी की खुशियां: पत्नी की फरमाइश पर ले गया था, हुआ ऐसा 'हादसा' अब सबसे पूछा रहा एक ही सवाल

Tue, 11 Apr 2023 04:51 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं में एक युवक शादी के 21वें दिन पत्नी को मेला घुमाने ले गया। मेले में भारी भीड़ थी। इसी दौरान पत्नी लापता हो गया। पति ने काफी तलाश किया, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं में एक युवक की शादी की खुशियां 21वें दिन गुम हो गईं। मामले वजीरगंज कस्बे का है। कस्बे में पति के साथ मेले आई पत्नी लापता हो गई। पति ने उसे काफी तलाश किया लेकिन उसका पता नहीं चला। इससे वह परेशान हो गया। काफी बाद में पति ने पुलिस को सूचना दी। 

विज्ञापन


वजीरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती की शादी 20 मार्च को कुंवरगांव थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक के साथ हुई थी। वजीरगंज कस्बे में देवी मेला शुरू होने पर उसने पति से मेला देखने की इच्छा जाहिर की। पत्नी की फरमाइश पूरी करने के लिए पति भी तैयार हो गया। 

Rat Murder Case: चूहे की हत्या के आरोपी युवक के खिलाफ 30 पन्नों की चार्जशीट, पुलिस ने कोर्ट में की दाखिल
विज्ञापन

 

नवदंपती सोमवार को मेला घुमाने गए। वहां मंदिर में दर्शन के बाद युवती पति के साथ मेले में घूम रही थी। मेले भारी भीड़ थी। इसी बीच अचानक उसकी पत्नी लापता हो गई। उसने मेला परिसर का कोना-कोना छान मारा।

उसने फोटो दिखाकर लोगों से पूछा, लेकिन पत्नी का पता नहीं चला। इससे युवक परेशान हो गया। उसने पुलिस को सूचना दी। मेला इंचार्ज राकेश सिंह चौहान ने बताया कि इस संबंध में उनको कोई जानकारी नहीं है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन

सिविल लाइंस में दवा लेने गई महिला लापता

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में भी एक महिला के लापता होने का मामला सामने आया है। वह  तीन वर्षीय बच्ची के साथ दवा लेने आई थी। इसी दौरान महिला लापता हो गई। महिला के पति ने पुलिस को तहरीर दी है। उसका कहना है कि पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है।

चार अप्रैल को सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला अपनी तीन साल की बच्ची के साथ शहर में दवाई लेने आई थी। खेड़ा नवादा पुलिस चौकी तक उसको देखा गया। वहां से अचानक लापता हो गई। शाम तक जब घर नहीं पहुंची तो पति ने फोन किया मगर मोबाइल बंद था। पति ने रिश्तेदारी में कई जगह तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चला।

महिला का पति खेड़ा नवादा पुलिस चौकी पहुंचा और तहरीर दी। पुलिस को पत्नी और बच्ची के साथ अनहोनी की आशंका जताई। पुलिस ने उसकी सुनवाई नहीं की। एसएचओ गौरव विश्नोई ने बताया कि मामले की थाने में कोई सूचना नहीं आई है, सूचना आने पर कार्रवाई की जाएगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें