बिल्सी। थाना क्षेत्र के गांव करनपुर में 25 वर्षीय उमेश को संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लग गई। उसने अपने ससुराल वालों पर ही गोली मारने का आरोप लगाया है।
उमेश का कहना है कि वह रविवार रात अपने खेत पर मक्का की फसल की रखवाली कर रहा था। तभी उसकी ससुराल वाले आए और उसको पैर में गोली मार दी, जिससे वह घायल हो गया। इसकी सूचना पर परिवार वाले जिला अस्पताल ले गए। उसे अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। इंस्पेक्टर कमलेश कुमार मिश्रा ने बताया कि मामला संदिग्ध है। इसमें जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। संवाद