उझानी। सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने पहचान कराने की कोशिश की लेकिन नहीं हो सकी। शव को जिला मुख्यालय की मोर्चरी में रखवाया गया है। शिनाख्त के बाद ही उसके शव का पोस्टमॉर्टम हो सकेगा।
कोतवाली क्षेत्र के बरी बाइपास के पास बृहस्पतिवार शाम करीब छह बजे 30 वर्षीय युवक को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। वह पैदल कहीं जा रहा था। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। पुलिस युवक की पहचान कराने में जुटी थी कि शुक्रवार सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत के बाद पुलिस ने शिनाख्त की कार्रवाई कराने के लिए शव जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। इंस्पेक्टर उझानी नीरज मलिक ने बताया कि पहचान नहीं हो सकी है। संवाद