झाड़ियों में पड़ा मिला शव
रविवार सुबह दोबारा खोजबीन शुरू की गई। करीब नौ बजे नेम सिंह का शव घटनास्थल से करीब दो सौ मीटर दूर झाड़ियों में पड़ा मिला। सूचना पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। नेम सिंह के परिवार वाले भी रोते बिलखते हुए पहुंच गए। सभी लोग हाकिम सिंह को तलाश कर रहे थे। उसी समय किसी ने बताया कि रात एक घायल व्यक्ति शेखूपुरा की ओर जाते देखा गया था। इससे पुलिस की एक टीम शेखूपुरा पहुंच गई। वहां अपनी बुआ के घर में छिपे मिले हाकिम को ले आई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
ये भी पढ़ें- UP: 40 लाख के प्लॉट के लिए बाप ने सुपारी देकर करवाई थी बेटे की हत्या, बोला- मैं न मरवाता तो मुझे मरवा देता वो
पुलिस ने जेसीबी चालक, ट्रैक्टर चालक और एक अन्य को थाने में बैठा लिया गया है। पुलिस ने नेम सिंह के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अभी इस मामले में तहरीर नहीं आई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। एसओ वेदपाल सिंह ने बताया कि दोनों वाहनों की टक्कर हुई थी। युवक की लाश दूर कैसे मिली, नंबर प्लेट किसने खोली, अभी इसका पता नहीं चला है। तीन लोगों को हिरासत में ले लिया है। उनसे पूछताछ चल रही है। यह भी आशंका है कि ट्रैक्टर चालक ने लाश झाड़ियों में फेंकी है।
टेंपो की नंबर प्लेट खोलकर दूर फेंकी
घटना में एक और बात सामने आई। हादसे में क्षतिग्रस्त टेंपो की दोनों नंबर प्लेट खोलकर काफी दूर फेंक दी गई। जब सुबह पुलिस नेम सिंह के शव को तलाश कर रही थी। तभी दोनों नंबर प्लेट भी दूर पड़ी मिलीं। पुलिस ने उन्हें कब्जे में ले लिया है। नंबर प्लेट किसने और क्यों खोली अभी यह सवाल बना हुआ है।
घायल हाकिम बोला- ज्यादा पी ली थी शराब
सुबह अपनी बुआ के घर में मिले टेंपो चालक हाकिम ने बताया कि शनिवार को उसने नेम सिंह के साथ कादरचौक में खूब शराब पी थी। नेम सिंह ने कुछ ज्यादा पी ली थी। वह नशे में ही टेंपो लेकर उसके भाई नेमपाल को लेने शेखूपुर जा रहे थे। हादसे के बाद वह नशे में उठकर वहां से चला गया। रास्ते में उसने अपनी पट्टी कराई।