फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूं: सीने में गोली लगने से युवक की मौत, खेत में मिला शव, मौके से तमंचा-बीयर और फोन बरामद

Tue, 10 Nov 2026 02:01 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं के हजरतपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक युवक का खून से लथपथ शव मिला। उसके सीने में गोली लगी थी। शव के पास तमंचा, मोबाइल फोन और बीयर की केन बरामद हुई। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है लेकिन पुलिस इसे आत्महत्या मान रही है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के हजरतपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार को रामगंगा पुल के पास वनकटी में अनुराग नाम के युवक का खून से लथपथ शव बरामद हुआ है। उसके सीने में गोली लगी है। शव के पास ही एक तमंचा, मोबाइल फोन और बीयर की केन बरामद हुई। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है, लेकिन छानबीन के बाद प्रारंभिक जांच में पुलिस इसे आत्महत्या माना है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की सही वजह स्पष्ट हो सकेगी। 

विज्ञापन
Trending Videos

मंगलवार की सुबह करीब 10 बजे खेतों पर गए लोगों ने वनकटी में शव पड़ा देखा। सूचना पर हजरतपुर थाना पुलिस और गांव के तमाम लोग मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने अज्ञात शव मानते हुए जांच शुरू की। बाद में युवक की पहचान हजरतपुर गांव निवासी पिंटू सिंह के पुत्र अनुराग उर्फ पीयूष 23 के रूप में हुई। 

नोएडा में नौकरी करता था अनुराग 
मौके पर पहुंचे पिंटू ने बताया कि अनुराग नोएडा में रहकर किसी कंपनी में नौकरी करता था। दीपावली पर वह घर आया था। सोमवार रात से लापता था। परिजन उसकी खोजबीन कर रहे थे। इसी बीच सुबह सूचना मिली। अनुराग की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन

हजरतपुर थानाध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि शव के नजदीक ही तमंचा और बीयर की केन बरामद हुई है। प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का नजर आ रहा है। पोस्टमार्टम के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। सीओ दातागंज अशेष नाथ सिंह ने बताया कि जांच कराई जा रही है। परिजनों से भी पूछताछ की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के संबंध में कुछ कहना सही होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें