फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूं में हादसा: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, चार लोग घायल

Tue, 10 Nov 2026 12:53 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं जिले में मंगलवार को बिल्सी क्षेत्र के दिधौनी-जरसैनी मार्ग पर पिकअप और बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार धर्मेंद्र उर्फ भूरा की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर के बाद पिकअप वाहन भी पलट गया। इसमें सवार चार लोग घायल हो गए। 
विज्ञापन
मृतक धर्मेंद्र का फाइल फोटो, घटनास्थल पर जुटे ग्रामीण - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के बिल्सी क्षेत्र में दिधौनी-जरसैनी मार्ग पर मंगलवार को पिकअप से बाइक को टक्कर लग गई। इसके बाद पिकअप वाहन पलट गया। इस हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पिकअप सवार चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया।

विज्ञापन
Trending Videos

पुलिस ने बताया कि मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव महमूदपुर निवासी धर्मेंद्र उर्फ भूरा अपनी ननिहाल गांव जरसैनी आया हुआ था। मंगलवार को वह बाइक से बिल्सी में कुछ सामान खरीदने के लिए जा रहा था। गांव से निकलते ही सामने से आ रहे पिकअप वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में धर्मेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर के बाद बेकाबू वाहन भी पलट गया। 
विज्ञापन

पुलिस ने पिकअप वाहन को कब्जे में लिया 
बताया जाता है कि पिकअप सवार लोग नानकमत्ता में दर्शन करने के बाद क्षेत्र के गांव ढडूमर जा रहे थे। हादसे में पिकअप सवार चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को उपचार के लिए भिजवाया। वहीं, युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सीओ आलोक सिद्धू ने बताया कि पिकअप वाहन को कब्जे में ले लिया गया है। हादसे की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें