फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पार कर रहे युवक को ट्रक ने कुचला, मौत

Mon, 22 Jun 2015 08:31 PM IST
Bisuli
विज्ञापन
विज्ञापन
तेज गति से जा रहे ट्रक ने सड़क पार कर रहे युवक अरविंद को अपनी चपेट में ले लिया। उसकी उपचार के लिए ले जाते समय मौत हो गई। भागे ट्रक चालक को वजीरगंज में पकड़ लिया गया। घटना की रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है।
विज्ञापन

मोहल्ला शीशमहल निवासी अरविंद पुत्र बाबूराम हरिजन अपने मुहल्ले के ही सोमपाल की बेटी की शादी में शामिल होने पूर्णागिरि धर्मशाला में गए थे। रविवार की रात को डेढ़ बजे अरविंद धर्मशाला से बाहर निकले और सड़क पार करने लगे। इसी दौरान चंदौसी से बदायूं जा रहे एक ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। शादी में मौजूद लोगों ने गंभीर रूप से घायल अरविंद को उठाया। बदायूं ले जाते समय उन्होंने दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही पुलिस ने वजीरगंज क्षेत्र में ट्रक को पकड़ लिया। चालक प्रमोद शर्मा निवासी बिजनौर को भी हिरासत में ले लिया है।
अरविदं की मौत के बाद पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। उसके चार बेटियां और एक बेटा है। पत्नी आरती तो बार-बार बेहोश हो रही है।

पहिया में लगे मांस को देख पकड़ा ट्रक
ट्रक के पहिया में लगे मांस को देखकर पुलिस ने उसे पकड़ लिया। हुआ यूं कि घटना को अंजाम देने के बाद चालक ने ट्रक की स्पीड काफी कम कर दी। काफी देर बाद जब ट्रक वजीरगंज थाने पहुंचा तो वहां पर दो और ट्रकों को भी पुलिस ने पकड़ लिया था। पुलिस अभी तक यह तय नहीं कर पा रही थी कि घटना को किसने अंजाम दिया। लाइन में लगे इस तीसरे ट्रक के चालक प्रमोद ने तो घटना की जानकारी से इंकार कर दिया। तभी किसी सिपाही की निगाह ट्रक के टायर पर पड़ी, तो उस पर मांस चिपका हुआ था। यह देखकर पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें