प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि लाश की फोटो संदिग्ध लगी तो तहकीकात शुरू कर दी गई। सोमवार शाम पुलिस ने अजय को पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान उसने हकीकत बयां कर दी। पुलिस ने अजय का उसके पिता अशोक से भी सामना कराया। अजय ने पुलिस को बताया कि दोस्त जरिये उसने पिता से कहलवा दिया था कि अगर शादी करा देते तो बेटे की लाश देखनी नहीं पड़ती। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसे मंगलवार दोपहर एसडीएम कोर्ट में पेश किया।
दिल्ली में थी मोबाइल फोन की लोकेशन
अजय ने जिस समय अपनी लाश की फोटो दोस्त अंशुल के मोबाइल पर भेजी, जब तक कोतवाली पुलिस उसकी लोकेशन ट्रेस कराने की कार्रवाई शुरू करा दी चुकी थी। लोकेशन दिल्ली में मिलते ही पुलिस समझ गई कि अजय खुद ही खेला कर रहा है। इसके बाद कासगंज के रास्ते वह उझानी आया तो पुलिस ने दबोच लिया। दरअसल, अशोक की पत्नी की करीब नौ साल पहले मौत हो चुकी है। उसकी बड़ी बहन शादीशुदा है। अजय अपने पिता से शुरू में यह भी कहा था कि मेरी नहीं तो अपनी ही दूसरी शादी कर लो।