फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बड़े भाई का प्रेम प्रसंग बन गया मुसीबत, थाने के गेट पर युवक ने खा लिया जहर; जानिए पूरा मामला

Fri, 27 Oct 2023 06:55 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं में एक युवक के लिए उसके बड़े भाई का प्रेम प्रसंग मुसीबत बन गया। बड़ा भाई गाजियाबाद से लड़की भगाकर ले गया। वहां की पुलिस बार-बार उसके घर पर दबिश दे रही है। युवक ने पुलिस पर परेशान करने का आरोप लगाकर थाने के गेट पर जहर खा लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। 
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती पीड़ित युवक, पास बैठी परिवार के महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायू में पुलिस और अपने भाई की हरकत से परेशान युवक ने शुक्रवार कादरचौक थाने के गेट पर पहुंचकर जहर खा लिया। उसे देखकर थाने में मौजूद पुलिसकर्मी और होमगार्ड दौड़ पड़े। तब तक युवक थाना परिसर में आकर गिर पड़ा। पुलिस कर्मी उसे उठाकर स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। 

विज्ञापन


युवक विजय कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव ततारपुर का रहने वाला है। उसका कहना है कि करीब आठ माह पहले उसका बड़ा भाई अजय गाजियाबाद से लड़की को ले गया था। उसके खिलाफ गाजियाबाद के खोड़ा थाने में एफआईआर दर्ज है। तब से अजय तो नहीं पकड़ा गया है लेकिन गाजियाबाद पुलिस उसके परिवार को परेशान कर रही है। 

ये भी पढ़ें- UP News: त्योहारी सीजन में खर्चे बढ़े, चाइनीज एप से लोन लेकर फंस रहे लोग; आप न करें ये गलती
विज्ञापन


बृहस्पतिवार रात गाजियाबाद पुलिस उसके घर पर आई थी। पुलिस ने अजय का पता बताने को कहा था। इस पर विजय ने पुलिस के सामने ही अजय से मोबाइल पर कॉल करके बात की। उससे कहा था कि वह लड़की को लाकर दे दे। लगातार उसके घर पर पुलिस आ रही है। इसमें उसकी काफी बदनामी हो रही है। वह बदनामी को सहन नहीं कर पा रहा है। 

Trending Videos

भाई बोला- तुम लोग अपना सोच लो...
अजय ने कहा था कि वह सुबह तक लड़की को ले आएगा लेकिन वह लड़की को लेकर नहीं आया। उसने कह दिया कि वह लड़की को लेकर दूसरी जगह जा रहा है। तुम लोग अपना सोच लो। इसके बाद युवक ने अपनी बुआ से बात की और उनसे कहा कि या तो अजय लड़की ले आए नहीं तो वह विषाक्त पदार्थ खाकर आत्महत्या कर लेगा।

विज्ञापन

इसके बावजूद अजय नहीं आया तो विजय शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे कादरचौक थाने पहुंचा। उसने नजदीक की दुकान से कीटनाशक दवा खरीदी और थाने के गेट पर खड़े होकर खा ली। एसओ उदयवीर सिंह ने बताया कि युवक को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। उसकी हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें