फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun: 'हाथ-मुंह धो ले, मैं खाना लगा देती हूं...' कुछ देर बाद बेटे के कमरे में गई मां, शव लटका देख चीख पड़ी

Sun, 20 Aug 2023 05:33 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

युवक की मां खाना बना रहा था। वह भी आंगन में बैठा हुआ था। अचानक उठकर अपने कमरे में गया और आत्महत्या कर ली। जब मां उसे बुलाने गई तो शव लटका देख चीख पड़ी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव फीरोजपुर में एक महिला खाना बनाते रह गई, तब तक उसके 24 वर्षीय बेटे वीरेश ने कमरे में फंदे से लटककर जान दे दी। जब वह खाना बनाकर उसे बुलाने पहुंची तो बेटे की लाश देखकर चीख पड़ी। युवक ने आत्महत्या क्यों की, अभी इसका पता नहीं चला है। पुलिस ने उसके शव का पोस्टमार्टम करा दिया है।

विज्ञापन


ग्राम फीरोजपुर निवासी वीरेश पुत्र श्योराज दो भाइयों में बड़ा था। ग्रामीणों के मुताबिक वह मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा था। उसके पिता की कुछ समय पहले मौत हो चुकी है। वीरेश की अभी शादी नहीं हुई थी। घर में केवल वह अपनी मां उर्मिला और छोटे भाई ब्रजेश के साथ रह रहा था। शनिवार रात करीब आठ बजे उसकी मां उर्मिला घर में खाना बना रही थी। उस दौरान वीरेश घर के आंगन में बैठा था। 

ये भी पढ़ेंमौसम बढ़ा रहा मच्छर: बरेली में सर्दी तक चुभता रहेगा डंक, बीमारियां बढ़ने की आशंका; बरतें सावधानी
विज्ञापन

 

फंदे से लटका मिला शव 

मां ने उससे कहा था कि वह हाथ मुंह धो ले। मैं खाना लगा देती हूं। वीरेश बोला कि उसे गर्मी लग रही है। वह अंदर कमरे में पंखे के नीचे बैठेगा और उठकर कमरे में चला गया। कुछ देर बाद जब मां ने खाना बनाने के बाद उसने वीरेश को खाना खाने के लिए बुलाया। जब कमरे से कोई आवाज नहीं आई तो वह उसे बुलाने कमरे में पहुंची। वहां पंखे से वीरेश का शव लटका देखकर उसकी चीख निकल गई।

विज्ञापन


घर में रोने बिलखने की आवाज सुनकर मोहल्ले के तमाम लोग आ गए। इसकी सूचना पर कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने युवक का शव फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम करा दिया है लेकिन उसकी आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं हुई। परिवार वाले भी इससे अनभिज्ञता जता रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें