फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: गोद भराई में आए युवक को पीटकर किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
दातागंज। गांव बसेला में रोका और गोद भराई की रस्म करने आए युवक को गांव के ही युवक और उसके साथियों ने मारपीट कर घायल कर दिया। आरोप है कि रोका में मिली सोने की अंगूठी व नकदी भी छीन ली। घायल युवक ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव गोटे के रोहित शुक्रवार शाम 6 बजे बसेला गांव में लड़की की गोद भराई की रस्म निभाने रिश्तेदारों और परिवारवालों के साथ आए थे। बताते हैं कि गोद भराई के साथ लड़की वालों ने रोका की रस्म पूरी की।
विज्ञापन

रोहित ने बताया कि वह लघुशंका के लिए उठकर आया था, तभी गांव के युवक ने अपने साथियों के साथ उसे घेर लिया। लड़की के विषय में आपत्तिजनक बातें करने लगा। विरोध करने पर पीटकर घायल कर दिया। नकदी व सोने की अंगूठी छीन ले गए। रोहित ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस बाबत को सीओ दातागंज अशेष नाथ सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है, पुलिस जांच कर रही है। जांच के बाद ही कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें