फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: टेंपो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
इस्लामनगर। थाना क्षेत्र में रविवार देर रात हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। चंदौसी रोड पर ग्राम सिठौली के सामने तेज रफ्तार टेंपो की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अस्पताल पहुंचाने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव सिठौली निवासी अजीत कुमार उर्फ पप्पू रविवार रात करीब 10 बजे बाइक से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान चंदौसी रोड पर सिठौली गांव के सामने एक टेंपो ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को आनन-फानन में जिला अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने मृतक की पहचान कर परिजनों को सूचना दी। खबर मिलते ही परिवार के लोग जिला अस्पताल पहुंच गए, जहां उनका रो-रोकर खराब हाल था। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें