फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘यज्ञीय ऊर्जा से पवित्र और प्रकाशवान बनता है जीवन’

Fri, 07 Apr 2017 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं।
विज्ञापन
यज्ञ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कादरचौक के ग्राम देवता मंदिर पर गायत्री महायज्ञ
विज्ञापन

अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में कादरचौक के गांव बोंदरी में ग्राम देवता मंदिर पर गायत्री महायज्ञ हुआ। मातृ शक्तियों ने मां गायत्री, वेदमूर्ति तपोनिष्ठ पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य और वंदनीय माता भगवती देवी शर्मा का पूजन किया। देवकन्याओं ने मुख्य दीपक प्रज्ज्वलित किया। युवाओं ने मां का मस्तक ऊंचा होगा, त्याग और बलिदान से..., अपनी प्रतिभा प्रखर करेंगे..., नित्य सूर्य का ध्यान करेंगे... और नया सवेरा नया उजाला, इस धरती पर लाएंगे... के जयघोष से वातारण को गुंजायमान कर ग्रामीणों में नवचेतना जागृत की।
गायत्री परिवार के संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि यज्ञीय ऊर्जा से जीवन को पवित्र, प्रखर और प्रकाशवान बनाएं। यज्ञ से प्राप्त शक्तियों को संसार की लौकिक सुख-समृद्धि बढ़ाने, मंगलमय वातावरण और लोकशिक्षण में लगाए। उन्होंने कहा कि नित्य यज्ञ करके संसार के समस्त कष्टों का निवारण किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण की विषाक्ता के निराकरण का सर्वोत्तम उपाय और साधन यज्ञ है। यज्ञ से अनेक विषाक्ताओं, अशुद्धियों, विकृतियों और प्रदूषण दूर होते हैं। वायुमंडल और वातावरण शुद्ध और पवित्र बनता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ओम शंकर सिंह सपत्नीक मुख्य यजमान के रूप में रहे। इस मौके पर आदेश कुमार, राधेश्याम, विनोद यादव, नेतराम सिंह, लालू यादव, पप्पू यादव, रामसरन सिंह, सोमदेव सिंह, लालू यादव, प्रेम सिंह, गम्भीर, अंकित यादव, अलका यादव, परवेंद्र यादव, संत गोपाल मिश्रा, महाराज सिंह, मुनेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें