फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यदु शुगर मिल की दो लाख बोरा चीनी जब्त

Sun, 29 Mar 2015 11:50 PM IST
badaun
विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम शंभूनाथ के आदेश पर बिसौली स्थित निजी क्षेत्र की यदु शुगर मिल की दो लाख बोरा चीनी एसडीएम बिसौली गुलाब चंद्र और गन्ना सहकारी समिति के सचिव रामकिशन ने जब्त कर ली है। दोनों अधिकारी अब बैंक में संयुक्त खाता खुलवाएंगे। बाद में इस चीनी को बेच कर रकम इस खाते में जमा की जाएगी। इस रकम से किसानों के बकाया का भुगतान किया जाएगा। यदु शुगर मिल पर चालू पेराई सत्र में किसानों का 38 करोड़ रुपया फंस गया है।
विज्ञापन

बदायूं के गन्ना किसान शेखूपुर स्थित सहकारी क्षेत्र की चीनी मिल समेत निजी क्षेत्र की आठ मिलों को गन्ना सफाई करते हैं। पेराई सत्र शुरू होने से पहले हाईकोर्ट ने व्यवस्था दी थी कि मिलें किसानों से खरीदे गए गन्ने का हर पंद्रह दिन में भुगतान करेंगी। तमाम मिलों ने इस आदेश का पालन नहीं किया। ऐसे में किसानों का करोड़ों रुपया चीनी मिलों पर फंस गया। निजी क्षेत्र की यदु शुगर मिल पर सबसे ज्यादा करीब 38 करोड़ रुपये की बकाएदारी है। सहकारी क्षेत्र की जिले की इकलौती शेखूपुर चीनी मिल पर भी किसानों का चालू पेराई सत्र में 12 करोड़ रुपया फंस हुआ है। इसके अलावा रजपुरा की डीएसएम शुगर मिल पर 16.26 और कासगंज की न्योली शुगर मिल पर 3.10 करोड़ रुपया बाकी है।
बार-बार नोटिस दिए जाने के बाद भी चीनी मिलें बकाया अदा करने में हीला-हवाली कर रही हैं। दो दिन पहले डीएम ने समीक्षा बैठक के दौरान मिलों के इस रवैया पर सख्त ऐतराज किया था। उन्होंने एसडीएम बिसौली गुलाब चंद्र और गन्ना सहकारी संघ के सचिव रामकिशन को यदु शुगर मिल का चीनी स्टॉक जब्त करके चीनी की बिक्री कर किसानों को भुगतान का आदेश दिया था। डीएम के आदेश पर एसडीएम गुलाब चंद्र ने यदु शुगर मिल के स्टॉक की करीब दो लाख बोरा चीनी जब्त कर ली है। गन्ना सहकारी संघ के सचिव रामकिशन ने बताया कि अब बैंक में संयुक्त खाता खोलकर चीनी की बिक्री से मिलने वाली रकम को उसमे जमा किया जाएगा। इसमें से 75 प्रतिशत की रकम किसानो को भुगतान कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


-------------------------
चालू पेराई सत्र में मिलों पर बकाया करोड़ में
-------------------------
यदु शुगर मिल            38.83
रजपुरा शुगर मिल        16.26
शेखूपुर चीनी मिल        12.00
न्योली शुगर मिल          3.10
करीमगंज शुगर मिल     2.45
फरीदपुर शुगर मिल        1.10
मीरगंज शुगर मिल        .64
रूपापुर शुगर मिल        .90
-------------------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें