फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संबद्ध स्कूल की अवशेष ग्रांट पहुंची

Sun, 29 Mar 2015 07:42 PM IST
badaun
विज्ञापन
विज्ञापन
माध्यमिक वित्तपोषित विद्यालयों से संबद्ध प्राइमरी स्कूल की कम पड़ी ग्रांट रिलीज कर दी गई है। जल्द ही इसे आवंटित कर दी जाएगी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि जिले में माध्यमिक इंटर कॉलेजों से जिले भर में कुल 11 संबद्ध प्राइमरी स्कूल संचालित हैं। इसमें तीन बालक तथा आठ बालिकाओं के स्कूल हैं। अक्सर इनके स्टाफ को वेतन मिलने में परेशानी होती है। ग्रांट समय पर न आने के कारण तीन-तीन महीने में इन शिक्षकों का भुगतान हो पाता है। ऐसे में कई बार परेशानी भी खड़ी हो जाती है। कई बार समय पर ग्रांट भेजे जाने के लिए शिक्षकों ने मांग भी उठाई लेकिन इसपर कोई ढंग से कार्रवाई नहीं की गई। वहीं फरवरी माह के ओरछी के स्कूल में ग्रांट कम पड़ गई थी। जिसकी डिमांड डीआईओएस दफ्तर से की गई थी। लिहाजा ये ग्रांट रिलीज कर दी गई है। डीआईओएस वीना यादव ने बताया कि एक स्कूल की ग्रांट कम थी, वह आई है। इसमें एक लाख दस हजार की ग्रांट आई है, जो आवंटित कर दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें