फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यदु मिल के खिलाफ आरसी की संस्तुति

Tue, 25 Aug 2015 07:41 PM IST
बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
किसानों का बकाया भुगतान करने में आनाकानी करने वाली बिसौली स्थित निजी क्षेत्र की यदु शुगर मिल के खिलाफ आरसी की कार्रवाई के लिए गन्ना आयुक्त को लिखा गया है। इस बीच गन्ना आयुक्त ने करीमगंज और न्योली शुगर मिल के खिलाफ आरसी जारी कर दी हैं।
विज्ञापन

पेराई सत्र 2014-15 का किसानों का चीनी मिलों पर 98 करोड़ रुपया बाकी है। यदु शुगर मिल पर किसानों की 37 करोड़ देनदारी है। हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी मिलें किसानों को भुगतान नहीं कर रही हैं। गन्ना विभाग और गन्ना सहकारी संघ की संस्तुति पर गन्ना आयुक्त ने करीमगंज और न्योली शुगर मिल के खिलाफ आरसी जारी कर दी है। गन्ना आयुक्त से यदु शुगर मिल के खिलाफ भी आरसी की संस्तुति की गई है। गन्ना सहकारी संघ के सचिव रामकिशन ने बताया कि इस संबंध में शासन से संस्तुति कर दी गई है। मिलों पर दबाव बनाया जा रहा है। यदु मिल के खिलाफ भी जल्द आरसी की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें