फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजारों में दिखने लगी क्रिसमस की रौनक

Tue, 23 Dec 2014 12:22 AM IST
बदायूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
ईसाई समाज का सबसे महत्वपूर्ण त्योहार क्रिसमस की रौनक बाजारों में नजर आने लगी है। क्रिसमस ट्री के साथ बच्चों के लिए सांता क्लॉज और खूबसूरत खिलौने दुकानों पर बिकना शुरू हो गए हैं। वहीं शहर के सभी चर्च में साफ-सफाई और लाइटिंग की व्यवस्थाएं दुरुस्त कराई जाने लगी हैं। समाज के लोगों ने केक के ऑर्डर भी देने शुरू कर दिए हैं। घरों को भी सजाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

क्रिसमस-डे में महज दो दिन शेष बचे हैं। लिहाजा बाजारों में भी रौनक साफ देखी जा सकती है। ठिठुरन में ईसाई समाज के लोग जहां नए कपड़ों की खरीददारी कर रहे हैं। वहीं बच्चों में भी त्योहार की खुशी दिखने लगी है। चूंकि शीतलहर के कारण स्कूलों में अवकाश हैं। इसलिए वह भी बाजारों में जाकर अपने और दोस्तों के लिए गिफ्ट खरीद रहे हैं। गिफ्ट के रूप में सांता क्लॉज ज्यादा पसंद किया जा रहा है। हालांकि इन पर भी महंगाई का असर साफ देखा जा सकता है। समाज के लोगों के अलावा अन्य लोगों में भी क्रिसमस का क्रेज देखा जा रहा है। मंगलवार शाम तक शहर के चर्च भी लाइटिंग से रौशन कर दिए जाएंगे।
सांता बने बच्चोें की पसंद
हालांकि क्रिसमस पर सांता क्लॉज प्रेम व आपसी सौहार्द का संदेश लेकर आते हैं और बच्चों को गिफ्ट बांटते हैं, लेकिन इनके रूप में बाजारों में आए खिलौने भी बच्चे सबसे ज्यादा पसंद कर रहे हैं। बाजारों में इनकी खरीददारी को लेकर बच्चों में काफी उत्साह देखा जा सकता है।
विज्ञापन

घर की रौनक में चार चांद लगाएगा क्रिसमस ट्री
क्रिसमस ट्री की भी विशेष खरीददारी हो रही है। घर की रौनक में चार चांद लगाने के लिए इससे भी लोग खासा पसंद कर रहे हैं। दुकानदारों की मानें तो सिर्फ समाज के लोग ही नहीं बल्कि अन्य लोग भी क्रिसमस ट्री को पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें