बगरैन में दंगल में भिड़ते पहलवान। संवाद
बगरैन। बिसौली रोड स्थित दन्ना शाह बाबा रहमतुल्लाह अलैही की दरगाह के मेले में आयोजित छह दिवसीय दंगल में पहलवानों ने जोर आजमाइश की। दूरदराज से आए पहलवानों की रोमांचक कुश्ती और उनके दांव-पेच देख दर्शकों में भी उत्साह बना रहा। उर्स के मौके पर लगने वाले मेला में दंगल का आयोजन विशेष आकर्षण का केंद्र रहा।
छह दिवसीय दंगल में रविवार को पहली कुश्ती दिलशाद पहलवान चंदौसी और बंटा पहलवान हरियाणा में हुई। इसमें चंदौसी के दिलशाद ने जीत हासिल की। दूसरी कुश्ती शिवम हरियाणा और बलराम मध्यप्रदेश के बीच हुई। इसमें हरियाणा के शिवम की जीत हुई। तीसरी कुश्ती शेरा पहलवान बरेली और मोनिश पहलवान कलियर के बीच हुईं। कड़े मुकाबले में मोनिश ने जीत हासिल की। काला पहलवान हरियाणा और बलराम पहलवान मध्यप्रदेश के बीच हुईं। इसमें बलराम ने बाजी मार ली। इस मौके पर दंगल संयोजक ओमपाल सिंह, यूनुस खान, डॉ. रिहाशद, सलीम, बबलू अंसारी, बुंदन, बॉबी शाह, हबीब खां आदि मौजूद रहे।