फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: 3.30 करोड़ से कुंवरगांव व जरीफनगर में बनेगी वृहद गोशाला

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। जरीफनगर के गांव ताहिरपुर जाहिदपुर व कुंवरगांव में वृहद गोशाला का निर्माण कराने के लिए शासन ने मंजूरी मिल गई है। साथ ही धनराशि भी आवंटित कर दी गई है। जल्द ही दोनों जगह पर गोशालाओं का निर्माण शुरू किया जाएगा। गोशाला बनने के बाद क्षेत्र में छुट्टा गोवंश की समस्या से किसानों को निजात मिलेगी।
विज्ञापन


जरीफनगर के ताहिरपुर-जाहिरपुर व कस्बा कुवंरगांव समेत आसपास के गांव के लोग छुट्टा गोवंश से लोग परेशान हैं। आए दिन खेतों में घुसकर गोवंश फसल बर्बाद कर रहे हैं। ग्रामीणों की मांग पर एक गोशाला के लिए 1.65 करोड़ रुपये शासन ने आवंटित कर दिए गए हैं। दोनों गोशालाओं के निर्माण में 3.30 करोड़ रुपये खर्च होंगे। धनराशि आवंटित कर दी गई है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होगा। तीन महीने में निर्माण कार्य पूरा कराया जाएगा।


दो हजार से अधिक गोवंश सड़कों पर
क्षेत्र में करीब दो हजार गोवंश खेतों से लेकर सड़कों तक छुट्टा पशु घूम रहे हैं। गोशाला बनने के बाद यहां करीब तीन हजार से अधिक गोवंश रखने की क्षमता रहेगी, जिसके बाद किसानों को राहत मिलेगी। अभी किसान रात को जागकर फसलों की रखवाली कर रहे हैं। इसी तरह से कुंवरगांव में भी गोवंशों की हालत है।
विज्ञापन


आए दिन गोवंश से टकरा रहे बाइक सवार
क्षेत्र में हर दूसरे दिन गोवंश से बाइक सवार टकरा रहे हैं। इससे कई की जान चली गई और कई लोग घायल भी हुए हैं। अगर सड़कों से यह गोवंश गोशाला में पहुंच जाएंगे तो ऐसी दुर्घटनाएं भी बंद हो जाएंगी।

कोट,
- वृहद गोशाला जरीफरनगर व कुंवरगांव में बनाई जाएंगी। दोनों के लिए धनराशि मिल चुकी है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। - समदर्शी सरोज, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें