बदायूं के इस्लामनगर में 173 वें रामलीला महोत्सव में आयोजित दंगल प्रतियोगिता में कुश्ती लड़ती मह
इस्लामनगर। 173वें रामलीला महोत्सव में नारायणी मल्ल कला के तत्वावधान में आयोजित दंगल के आखिरी दिन पुरुष व महिला पहलवानों ने अखाड़े में दमखम दिखाया। एक-दूसरे को कड़ी चुनौती दी। पिछले कई वर्षों से दंगल में हिस्सा ले रहे हापुड़ के पहलवान को दंगल चैंपियन चुना गया। विजेताओं को स्वर्गीय पंडित तोताराम शंखधार स्मृति पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
दंगल में पुरुष पहलवानों के साथ महिला पहलवानों की कुश्ती भी आकर्षण का केंद्र रही। महिला पहलवानों ने भी अखाड़े में दांव-पेच दिखाकर दर्शकों की तालियां बटोरीं। महिला कुश्ती मुकाबले में मुरादाबाद की नेहा पहलवान ने दिल्ली की शबाना पहलवान को पराजित किया। दूसरे मुकाबले में दिल्ली की अंजली पहलवान ने मुरादाबाद की नेहा पहलवान को पटखनी देकर जीत दर्ज की।
वहीं, 173वें रामलीला महोत्सव के समापन पर जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष जेके सक्सेना और भाजपा नेता हरिओम पाराशरी ने पहलवानों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर दंगल अध्यक्ष श्रवण कुमार अग्रवाल, दंगल इंचार्ज थानेश्वर शंखधार, दंगल कोऑर्डिनेटर हितेंद्र शंखधार, अवनीश सिंघल, भुवनेश शर्मा आदि मौजूद रहे।