फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: पहलवानों ने दिखाया कौशल, पहले दिन 5 कुश्ती बराबरी पर छूटीं

विज्ञापन
द​हगवां के मेला में आयोजित दंगल में दाव-पेच लड़ाते पहलवान। संवाद
विज्ञापन
दहगवां। नगर में चल रहे महाशिवरात्रि मेले में आयोजित दंगल के पहले दिन दूरदराज से आए पहलवानों ने जोर आजमाइश कर अपना कौशल दिखाया। पहलवानों के बीच 22 कुश्तियां हुईं। इनमें पांच बराबर पर छूटीं।
विज्ञापन

पहलवानों में अनुज जिजोड़ा ने धर्मेश कुड़ई को और हिमांशु दादो ने रोहित अकबरपुर को पटखनी दी। सचिन दांदो ने यशपाल हाथरस और प्रेमवीर मई ने गौरव भीकमपुर को हार का मुंह दिखा दिया। इसके बाद लाला जिजोड़ा ने टीकम हसनपुर को और हरेन्द्र हाथरस ने राहुल दादों को धूल चटा दी।
योगेश हीरापुर ने मलखान महोवा और नितिन पटियाली ने विष्णु कुंवरपुर को हरा दिया। इसी तरह दंगल में पहले दिन 22 कुश्तियां हुईं। सभी विजयी पहलवानों को आयोजकों ने इनाम की राशि प्रदान की। बराबर पर छूटी कुश्तियों में इनाम की राशि बराबर बांट दी गई। दंगल के आखिरी दिन शील्ड प्रदान की जाएगी। इसके अलावा सैकड़ों की संख्या में दर्शकों ने भी विजयी पहलवानों को नकद इनाम देकर हौसला आफजाई की। इस मौके पर मेला मालिक मयंक गुप्ता, नरेश चन्द्र गुप्ता, जिला पंचायत सदस्य कुलदीप गुप्ता, माधव गुप्ता, विजेंद्र यादव, जुगनू सैफी, जसवीर राणा, कलीम अहमद, मनोज गुप्ता, हरीश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें