फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: मुनेंद्र, विपिन, अरुण व अनीश का मंडलीय टीम में चयन

विज्ञापन
बिसौली क्षेत्र के शरह बरौलिया कॉलेज में पहलवानों के साथ मुख्य अति​थि व ​शिक्षक। संवाद
विज्ञापन
बिसौली। शरह बरौलिया के सिद्ध बाबा इंटर कॉलेज में बुधवार को जनपदीय माध्यमिक विद्यालय कुश्ती प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों से पहुंचे छात्र पहलवानों ने दमखम दिखाते हुए प्रतिभा का प्रदर्शन किया। शानदार प्रदर्शन के आधार पर चार खिलाड़ियों का चयन मंडलीय प्रतियोगिता के लिए किया गया।
विज्ञापन

अंडर-14 बालक वर्ग के 48 किग्रा भार वर्ग में त्रिवेणी सहाय इंटर कॉलेज, आसफपुर के मुनेन्द्र, अंडर-17 बालक वर्ग के 48 किग्रा में पन्ना लाल इंटर कॉलेज, सहसवान के विपिन सिंह, 71 किग्रा में सत्यदेव विद्यापीठ इंटर कॉलेज, जवाहर-कस्बा, म्याऊं के अरुण नागर और अंडर-19 बालक वर्ग के 57 किग्रा में सत्यदेव विद्यापीठ इंटर कॉलेज के अनीश यादव का प्रदर्शन सराहनीय रहा। इन चारों छात्र पहलवानों को मंडलीय टीम में शामिल किया है।
इससे पहले शुभारंभ मुख्य अतिथि पंजाब नेशनल बैंक, शरह बरौलिया के शाखा प्रबंधक अतुल कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। उन्होंने उत्साहवर्धन करते हुए बेहतर प्रदर्शन के लिए खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य डॉ. राजकुमार शर्मा ने कहा कि खेल स्वस्थ शरीर के साथ अनुशासन और आत्मविश्वास भी विकसित करते हैं। ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाएं निरंतर बेहतर प्रदर्शन कर अब मंडल ही नहीं, राष्ट्रीय स्तर तक अपनी पहचान बना रही हैं। इस अवसर पर जिला क्रीड़ा समिति के अध्यक्ष अजय कुमार पटेल, दयाराम सिंह, नीरज चौहान, विप्लव भारती, रामौतार मौर्य, प्रवीण मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें