माधव मेले के दंगल में कुश्ती में जोर आजमाते पहलवान। संवाद
दहगवां। पहलवान पवन तुमरिया ने धर्मपुर के शिवम को कुश्ती में पटखनी दी। नगर में चल रहे माधव किसान मेला, नुमाइश व दंगल के पहले दिन दूरदराज से आए पहलवानों ने जोर आजमाइश की। शनिवार को 35 कुश्तियां हुईं। 10 कुश्ती बराबर पर छूटीं। सबसे रोमांचक कुश्ती अलीगढ़ के रिंकू और हाथरस बंटी के बीच रही, जो बराबर पर छूटी।
दंगल का शुभारंभ सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता ने पहलवानों के हाथ मिलवाकर किया। दंगल में पहली कुश्ती पहलवान पवन तुमरिया व धर्मपुर के शिवम के बीच हुई, जिसमें पवन ने शिवम को पछाड़कर कुश्ती अपने नाम कर ली। इसके बाद जिजोड़ा से आए रंगाराम ने अजीजपुर के शौकत को पटखनी दी।
हीरापुर के योगेश ने देवा बिजनौर के अखिलेश चित किया। प्रमोद ने जुबैर, विकलांग जगदीश ने अमन को पराजित किया। इसी तरह दंगल में पहले दिन 35 कुश्तियां हुईं।
पहलवानों को पुरस्कार देकर उनकी हौसला अफजाई की गई। इस मौके पर मयंक गुप्ता, सुभाष चन्द्र गुप्ता, नरेश चन्द्र गुप्ता, बबराला चेयरमैन हर्षवर्धन वार्ष्णेय, अंकित गुप्ता, विजेंद्र यादव, पिंटू मोदी, जफर सैफी आदि मौजूद रहे।
माधव मेले के दंगल में कुश्ती में जोर आजमाते पहलवान। संवाद