फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: उद्यमी प्रोत्साहन अभियान के तहत हुई कार्यशाला

Tue, 08 Sep 2026 12:23 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
उद्यमी प्रोत्साहन अभियान के तहत हुई कार्यशाला
विज्ञापन

बदायूं। उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन निदेशालय उत्तर प्रदेश के निर्देशन में सोमवार को डायट परिसर के ऑडिटोरियम में जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र की ओर से उद्यमी प्रोत्साहन अभियान के अंतर्गत कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य जनपद के उद्यमियों, युवाओं और नया उद्यम शुरू करने के इच्छुक लोगों को सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देना रहा।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंगला ने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान, एक जनपद एक उत्पाद, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना, उत्तर प्रदेश स्टार्टअप नीति, प्रौद्योगिकी उन्नयन योजना, औद्योगिक आस्थान प्रबंधन नीति और एमएसएमई प्रोत्साहन नीति के बारे में विस्तार से बताया। इस दौरान उपायुक्त उद्योग सचिन जैन सहित अन्य विभागों के अधिकारी और बड़ी संख्या में उद्यमी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें