फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर से मजदूर की मौत, अन्य हादसों में चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिसौली/ ओरछी। थाना फैजगंज बेहटा में चंदौसी-आसफपुर रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से शनिवार रात मजदूर की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

फैजगंज बेहटा के गांव सिसरका निवासी 35 वर्षीय आनंद पाल के परिवार में पत्नी के साथ दो बेटी और दो बेटे हैं। वह मजदूरी करके परिवार चला रहा था। शनिवार देर शाम मजदूरी से वापस घर लौटते वक्त चंदौसी-आसफपुर रोड पर आनंदपाल को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। रात्रि गश्त पर निकली पुलिस ने आसफपुर सीएचसी भेजा। यहां से पोस्टमार्टम के लिए शव को मोर्चरी भेज दिया गया। अज्ञात वाहन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
रुदायन। सेंट्रो कार और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। अनियंत्रित कार भी खाई में घुस गई। हादसा रविवार शाम करीब सात बजे हुआ। इस्लामनगर के गांव करियामई के चंदन गुप्ता अपने मित्र राजपुर रोशननगर निवासी रंजीत पुत्र नरेंद्र के साथ बाइक से उघैती जा रहे थे। रास्ते में इनकी बाइक को राजपुर मार्ग पर सेंट्रो कार ने टक्कर मार दी। हादसे में रंजीत और चंदन गंभीर घायल हो गए। कार भी खाई में घुस गई। कार में चार लोग सवार थे। कार योगेश भारद्वाज निवासी ईखखेड़ा थाना उघैती चला रहा था। रुदायन सीएचसी पर कार और बाइक सवारों के परिवारों के बीच तकरार भी हुई। गंभीर हालत में चंदन गुप्ता को रेफर किया गया है।
विज्ञापन

सैदपुर। नगर निवासी इंतजार सलमानी के परिवार में शनिवार को मौत हो गई थी। इंतजार सलमानी रविवार को इंतकाल का सामान खरीदने निकले थे। सामान लेकर वह वापस लौट रहे थे। रास्ते में बाइक फिसलने से गंभीर घायल हो गए। प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन

उघैती। थाना क्षेत्र के गांव खितौरा निवासी हरिशंकर की सात वर्षीय धेवती रोली रविवार दोपहर करीब दो बजे हरिशंकर के साथ घूमने निकली थी। इसी दौरान बिसौली की ओर से आ रही कार ने बच्चे को टक्कर मार दी। हादसे में बच्ची गंभीर घायल हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें