फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: गंगा-महावा तटबंध पर 5.10 करोड़ रुपये से होंगे काम

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। सहसवान में गंगा महावा तटबंध के पास में स्थित सद्गुरु मंदिर के समीप सुरक्षात्मक कार्य बाढ़ खंड की ओर से 5.10 करोड़ रुपये की लागत से काम होंगे, जिससे बाढ़ आने की दशा में तटबंध के आसपास कटने की नौबत न आ जाए। क्योंकि पीछे दिनों आयी बाढ़ से तटबंध को काफी नुकसान हुआ था।
विज्ञापन

जिले से होकर गंगा नदी निकल रही है। इस बार बाढ़ काल के दौरान गंगा नदी करीब एक माह खतरे के निशान से ऊपर बहती रही। इसकी वजह से गंगा किनारे बसे ग्रामीणों को अपने घरों को खाली करके गंगा-महावा तटबंध पर रहने को मजबूर होना पड़ा था। बाढ़ की वजह से पानी गांव के अंदर आ गए था। यहां तक की तटबंध के आसपास बाढ़ का असर साफ तौर पर दिखाई दिया था।
आने वाले समय में बाढ़ काल के दौरान लोगों की दिक्कत न बढ़े, इसे ध्यान में रखते हुए बाढ़ खंड विभाग के अधिकारियों ने गंगा नदी स्थित सद्गुरु मंदिर के निकट सुरक्षात्मक काम कराए जाने की कार्ययोजना बनाई है। इसके तहत पांच करोड़ 10 लाख रुपये से यह काम कराया जाएगा। इसमें वहां पर जीओ बैग, परकी पाइन और पत्थर आदि लगवाए जांएगे, ताकि बाढ़ आने की दशा में तटबंध को किसी भी प्रकार की कोई नुकसान न हो। इसको लेकर जल्द ही शासन से बजट की मांग की जाएगी।
विज्ञापन


बाढ़ खंड कराएगा स्टड की पुर्नस्थापना
गंगा नदी पर उसावां के तटबंध पर 6.63 करोड़ रुपये की लागत से स्टड की पुर्नस्थापना की जाएगी। इसको लेकर भी बाढ़ खंड विभाग की ओर से कार्य योजना बनाई गई है। साथ ही वहां पर बाढ़ से बचाव संबंधित सुरक्षात्मक कार्य भी कराए जाएंगे। जिससे बाढ़ काल के दौरान कोई दिक्कत न हो।

सहसवान में तटबंध के पास में मरम्मत की जरूरत को ध्यान में रखते हुए कार्य योजना बनाई है। उसके तहत वहां पर काम कराया जाएगा।-उमेश चंद्र, एक्सईएन बाढ़ खंड
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें