उझानी। कस्तूरबा आवासीय विद्यालय के पास बने एमआरएफ सेंटर और पंखा रोड पर नवनिर्मित नाले का सोमवार दोपहर पूर्व राज्यमंत्री विमलकृष्ण अग्रवाल और पालिकाध्यक्ष पूनम अग्रवाल ने लोकार्पण किया।
कस्बे के वार्ड नंबर-10 में नाला निर्माण का कार्य पिछले दिनों शुरू हुआ था। इसके निर्माण पर करीब 19 लाख रुपये खर्च हुए थे। कस्तूरबा आवासीय विद्यालय के पास एमआरएफ सेंटर के निर्माण पर करीब 42 लाख रुपये की लागत आई है। पंखा रोड पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व राज्यमंत्री विमलकृष्ण अग्रवाल और पालिकाध्यक्ष पूनम अग्रवाल ने दोनों निर्माण कार्यों का संयुक्त रूप से लोकार्पण किया।
पूर्व राज्यमंत्री ने नागरिकों को बेहतर सुविधा मुहैया कराने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। कहा कि अभी कई और इलाकों में भी सड़क, नाला निर्माण के कार्य चल रहे हैं। इससे पहले उन्होंने एमआरएफ सेंटर का निरीक्षण भी किया।
इस मौके पर ईओ अब्दुल शबूर, रामप्रवेश यादव, वीरेश गुप्ता, नीरज माहेश्वरी, सफाई निरीक्षक हरीश कुमार त्यागी, राजकुमार गुप्ता, गोपीबल्लभ शर्मा, तौसीफ अहमद आदि मौजूद थे।