फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: कांवड़ियों के मार्ग पर झाड़ियां काटने का काम शुरू

विज्ञापन
नगर पंचायत की चेतावनी के बाद खुद ही दुकानदारों ने अतिक्रमण हटाया। संवाद
विज्ञापन
उझानी। कांवड़ियों की सुविधा और उन्हें सुगम रास्ता मुहैया कराने के लिए नगर पालिका परिषद ने कस्बे के आसपास हाईवे के डिवाइडर पर उगी झाड़ियों और घास को साफ कराना शुरू कर दिया है। इस कार्य में पालिका के 15 से अधिक सफाई कर्मियों को लगाया गया है।
विज्ञापन


बरेली-मथुरा हाईवे से होकर कांवड़ यात्रा कस्बे में मुख्य बाजार के रास्ते से निकलती है। कल्याण सिंह चौक से बदायूं की ओर शिव मंदिर तो बाइपास पर डिवाइडरों पर घास के अलावा झाड़ियां उग आई हैं। ईओ मणि जी सैनी ने तीन दिन पहले पालिका कर्मियों के साथ कस्बे से जुड़े कांवड़ियों की रूट की स्थिति पर गौर किया।
इसके बाद मंगलवार सुबह से डिवाइडर साफ कराने का काम शुरू करा दिया गया। बदायूं रोड स्थित शिव मंदिर से कल्याण सिंह और चौक से आगे बाइपास पर डिवाइडर की झाड़ियों को कटवाया जा रहा है।
विज्ञापन

ईओ सैनी ने बताया कि गोशाला मोड़ से मंडी समिति तिराहे तक भी सफाई कराई गई है। कृषि विज्ञान केंद्र के आसपास फुटपाथ किनारे भरे पानी का निकास कराके उसमें मिट्टी भराई का काम दो- तीन दिन में पूरा होगा। कांवड़ यात्रा के दौरान भी पालिका के सफाई कर्मी मुख्य बाजार समेत दोनों ओर नियमित सफाई करेंगे।


चेतावनी के बाद दुकानदारों ने खुद हटाया अतिक्रमण
- कछला गंगा घाट पर जाने का रास्ता हुआ साफ
संवाद न्यूज एजेंसी

बदायूं। कछला नगर पंचायत की चेतावनी के बाद बुधवार को दुकानदारों ने स्वयं ही अतिक्रमण कर बनाईं दुकानों को हटा लिया। दुकानदारों को लगा कि बुलडोजर कार्रवाई हुई तो उनका ज्यादा नुकसान हो जाएगा। दुकानदारों ने गंगा घाट के दोनों तरफ से अपनी-अपनी दुकानें हटा ली हैं।
दुकानदारों का कहना है कि नगर पंचायत के अलावा हम लोगों का भी कर्तव्य है कि शिवभक्तों को कछला घाट आने-जाने में कोई परेशानी न हो। इस संबंध में एक दिन पूर्व ही बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने गंगा घाट का निरीक्षण किया था। सभी दुकानदारों से रास्ता क्लियर करने का आग्रह भी किया था।
कछला नगर पंचायत के चेयरमैन जगदीश लोनिया चौहान ने बताया कि गंगा घाट के दोनों तरफ अतिक्रमण हटवा दिया गया है। कुछ दुकानदारों ने स्वयं ही हटा लिया था, बाकी का नगर पंचायत की टीम ने हटवा दिया है। रास्ता सही कराया जा रहा है। एक-दो दिन में रास्ते पूरी तरह से साफ हो जाएगा। संवाद

नगर पंचायत की चेतावनी के बाद खुद ही दुकानदारों ने अतिक्रमण हटाया। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें