फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: किशोरी को अगवा कर ले जाने पर दोनों पक्षों की महिलाओं में मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
बिसौली। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में किशोरी को बहलाकर अगवा कर ले जाने के मामले में दोनों पक्षों की महिलाओं में झड़प हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक महिला को हिरासत में लिया है। सीओ संजीव कुमार ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

गांव निवासी 17 साल की किशोरी को पड़ोस का ही युवक बृहस्पतिवार की देर रात बहलाकर अगवा कर ले गया था। शुक्रवार सुबह किशोरी के पिता ने घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। दोपहर को पुलिस ने किशोरी की बरामदगी को लेकर युवक के चाचा और रिश्ते के भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
इसी बात को लेकर आरोपी युवक के परिवार की महिलाओं ने किशोरी के परिवार के साथ गाली-गलौज कर दी। दोनों पक्षों की महिलाओं में झड़प होने पर मारपीट हो गई। सूचना पर कोतवाली से उपनिरीक्षक संदीप कुमार महिला आरक्षियों के साथ गांव में पहुंचे। पुलिस ने आरोपी युवक के पक्ष की एक महिला को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

इस मामले की शिकायत सीओ संजीव कुमार से की गई। सीओ ने किशोरी के पिता की तहरीर पर आरोपी समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं। बिसौली कोतवाल विशाल प्रताप सिंह ने बताया कि किशोरी के पिता की तहरीर पर संबंधित आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। किशोरी की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें