फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: 27 हजार स्वयं सहायता समूहों से महिलाओं को मिलेगा रोजगार

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत जिले में 27 हजार स्वयं सहायता समूह बनाए जाएंगे। शासन का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है। एक समूह में 10 या 20 महिलाओं को शामिल किया जाएगा, जिन्हें लघु ऋण, प्रशिक्षण, स्किल डेवलपमेंट और विपणन सहयोग जैसी सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।
विज्ञापन


शासन की ओर से जनपद को मिले लक्ष्य में राशन कार्ड धारक, अंत्योदय कार्ड धारक, मनरेगा जॉब कार्डधारक महिलाएं और जीरो पावर्टी की महिलाओं को शामिल किया जाएगा। राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत जनपद में पहले से करीब 20 हजार समूहों में करीब दो लाख महिलाएं जुड़ी हुई हैं, जो अपना रोजगार चला रही हैं।
डीसी एनआरएलम अखिलेश चौबे ने बताया कि विभाग को मिले लक्ष्य के अनुसार, महिलाओं को समूह से जोड़ने के लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। जिले में 10-10 महिलाओं के 27 हजार और 20-20 महिलाओं के 13.5 हजार समूह महिलाओं को समूह से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें