बदायूं। करवाचौथ की तैयारियां शुरू हो गई हैं। महिलाएं खरीदारी करने बाजार पहुंच रही हैं। करवाचौथ के लिए महिलाएं ब्रांडेड साड़ी और सूट की खरीदारी कर रही हैं। बिक्री बढ़ने से दुकानदारों के चेहरे भी खिले हुए हैं।
सदर बाजार सज चुका है। दुकानों पर बंधेज जयपुरी, एचओ सिल्क, बनारसी सिल्क, शिफॉन, क्रंची शिफॉन साड़ियां महिलाओं को खूब भा रही हैं। दो हजार रुपये से लेकर पांच हजार रुपये तक की साड़ियों की अधिक मांग है। दुकानदारों ने भी करवाचौथ के लिए नई डिजाइन की साड़ियां मंगवा ली हैं।
करवा चौथ का उत्साह नई-नवेली दुल्हनों के सिर चढ़कर बोल रहा है। ब्यूटी पॉर्लर में मेहंदी लगवाने से लेकर पूजा और कपड़े-गहने की दुकानों तक उनकी भीड़ रही। पति की दीर्घायु के लिए मनाए जाने वाले इस त्योहार के लिए फल से लेकर शोरूम तक खरीदारों की भीड़ नजर आई। ठेलों पर करवा, सींक, खील खरीदने वालों की भीड़ रही तो साड़ी की दुकानों पर भी देर रात तक महिलाएं अपनी पसंदीदा साड़ी चुनती नजर आई। कुछ महिलाओं ने पीतल, तांबा के करवा खरीदें।
शुरू हो गई खरीदारी
कपड़ा व्यापारी कमलेश वार्ष्णेय का कहना है कि नवरात्रों से ही बाजार गुलजार है। अब करवाचौथ की तैयारी में महिलाएं जुटी हुई हैं। ब्रांडेड साड़ियों की मांग ज्यादा है। साड़ी तैयार कराने में समय लगता है। इसलिए अभी से खरीदारी हो रही है।
-
महिलाएं सूट भी कर रही पसंद
कपड़ा व्यापारी जैसलीन कौर ने बताया महिलाएं करवाचौथ के लिए साड़ियों के अलावा सूट सहित अन्य कपड़े खरीद रही हैं। जिनकी अभी हाल ही में शादी है, उनमें खरीदारी को लेकर ज्यादा उत्साह दिखाई दे रहा है।
जैसलीन कौर।
जैसलीन कौर।
जैसलीन कौर।