लाभार्थी को आयुष्मान कार्ड सौंपते सदर विधायक। स्रोत- स्वास्थ्य विभाग
बदायूं। शहर के इस्लामिया कॉलेज में बुधवार से आयुष्मान कार्ड बनने का तीन दिवसीय शिविर लगाया गया है। पहले दिन 167 लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए है।
शिविर का उद्घाटन नगर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने किया। उन्होंने विशेष रूप से 70 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों तथा पात्र लाभार्थियों से अनुरोध किया कि वे समय रहते शिविर में पधार कर अपने आयुष्मान कार्ड बनवाएं और योजना का लाभ प्राप्त करें। विधायक ने स्वयं लाभार्थियों को कार्ड वितरित किया। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामेश्वर मिश्रा, नोडल अधिकारी डॉ. जावेद हुसैन, विश्वजीत गुप्ता,डॉ. वैभव गुप्ता आदि उपस्थित रहे। संवाद