फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: महिला के प्लॉट पर किया कब्जा, दंपती पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के ग्राम रूपापुर में दबंगों ने एक महिला के प्लॉट पर कब्जा कर लिया। महिला ने तमाम शिकायतें कीं लेकिन आरोपियों ने कब्जा नहीं छोड़ा। इस पर महिला ने न्यायालय में परिवाद दायर कराया। जिस पर पुलिस ने दंपती के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

ग्राम रूपापुर निवासी मनोरमा का कहना है कि कुछ समय पहले उसके पति नरेंद्र की हरियाणा में एक सड़क हादसे में मौत हो गई थी। उसके दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। वह जैसे-तैसे अपने बच्चों का पालन-पोषण कर रही है। आरोप है कि उसके गांव के चंद्रभान और उसकी पत्नी आनंदवती भूमाफिया हैं। इन लोगों की महिला के 200 गज के प्लॉट पर नीयत खराब थी।
मनोरमा के अनुसार प्लॉट खाली पड़ा था। इसका फायदा उठाकर आरोपियों ने वहां उपले पाथने शुरू कर दिए और फिर वहां कब्जा कर लिया। जब उसने उपले हटाने को कहा तो आरोपियों ने उसके बच्चों को जान से मारने की धमकी दी। उसके बेटे लोकेश के साथ मारपीट की।
विज्ञापन

उसकी शिकायत पर एसडीएम ने मामले की जांच कराई थी। लेखपाल ने लिखकर दिया कि प्लाॅट नरेंद्र सिंह का ही है। इसके बावजूद आरोपियों पर कार्रवाई नहीं हुई। बाद में उसने न्यायालय की शरण ली। थाना पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें