फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: चारपाई पर पड़ा मिला महिला का शव, पति पर हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सहसवान। कस्बे के मोहल्ला रुस्तम टोला में रविवार सुबह हुई एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। महिला का शव उसके घर में चारपाई पर पड़ा मिला। मृतका की बहन ने उसके पति पर हत्या का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस ने शव कब्जे में मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मृतका हसीन बानो (42) पत्नी रागिब निवासी मोहल्ला रुस्तम टोला अपने घर में मृत अवस्था में पाई गईं। सुबह करीब साढ़े नौ बजे उसकी बहन हुमैरा पत्नी शानू ने पुलिस को सूचना दी कि उसकी बहन की उसके पति रागिब ने मारपीट कर हत्या कर दी है। सूचना मिलते ही कोतवाल धनंजय सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
कोतवाल ने बताया कि जब टीम मौके पर पहुंची तो हसीन बानो का शव चारपाई पर पड़ा हुआ था। घर में मौजूद लोगों से पूछताछ की गई तो मृतका के बेटे ने पुलिस को बताया कि उसके पिता ने गला घोंटकर मां की हत्या की है। घटना के बाद आरोपी पति रागिब मौके से भाग गया।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के मुताबिक, पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। मृतका की बहन का आरोप है कि रागिब अक्सर हसीन बानो से मारपीट करता था। शनिवार रात भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था, जिसके बाद सुबह वह मृत मिली।
कोतवाल धनंजय सिंह ने बताया कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा। अब तक किसी की ओर से लिखित तहरीर नहीं दी गई है। घटना से मोहल्ले में भारी रोष और दहशत का माहौल है। पुलिस ने आसपास के इलाकों में दबिश देकर आरोपी की तलाश तेज कर दी है। वहीं मृतका के परिजन न्याय की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें