फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: गांव सुजावली में चौखट पर फंदे से लटका मिला महिला का शव

विज्ञापन
संजीवनी फाइल फोटो
विज्ञापन
जरीफनगर (बदायूं)। सहसवान थाना क्षेत्र के गांव सुजावली में बुधवार तड़के विवाहिता संजीवनी (30) का शव उसके कमरे की चौखट पर चुनरी के फंदे से लटका मिला। सुबह घर के लोग जागे तो घटना की जानकारी हुई। मृतका की आठ वर्षीय बेटी ने अपनी चाची और दादी पर मां के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। बेटी ने बताया कि घेर से लकड़ी लाने को लेकर चाची व दादी ने झगड़ा किया था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। घटना के बाद सास व देवरानी घर छोड़कर चली गईं।
विज्ञापन

आठ साल की बेटी काजल ने मां की मौत के बाद बताया कि उसकी मां को सोमवार को उसकी दादी और चाची ने सड़क पर पीटा था। इसके बाद मां थाने गई। पुलिस ने आकर लड़ाई करने से मना करते हुए समझाया और लौट गई। मंगलवार की रात मां ने आलू के पराठे बनाए थे। उन्होंने केवल एक पराठा खाया था। काम करने के बाद वह मां, बुआ और मामा के साथ छत पर सोने चली गई थी। इसके बाद मां पता नहीं किस समय नीचे आ गई।
काजल ने बताया कि सुबह उसके मामा कृपाल उठे तो उन्होंने मां को चौखट से लटका देखा। चीख पुकार मच गई। मामा ने ही मां के शव को फंदे से नीचे उतारा था। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। कोतवाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। बेटी व उसके मामा ने पुलिस को बताया कि संजीवनी का अपनी देवरानी से घेर से लकड़ी घर लाने को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस ने बताया कि घटना के दौरान संजीवनी का पति भुवनेश घर पर नहीं था। वह दिल्ली में रहकर एक फैक्टरी में ट्रक चलाते हैं। वह पिछले एक महीने से घर नहीं आए हैं।
विज्ञापन

भुवनेश के घर पर उसकी पत्नी संजीवनी व बेटी काजल के अलावा उसकी मां, छोटे भाई और उनकी पत्नी रहती है। सीओ अशोक कुमार ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्रथम दृष्टया मामला पारिवारिक कलह से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।

संजीवनी फाइल फोटो

संजीवनी फाइल फोटो

संजीवनी फाइल फोटो

संजीवनी फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें