फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: स्वाइन फ्लू से पीड़ित महिला की मौत, नए दो और केस पॉजिटिव मिले

Wed, 02 Sep 2026 01:01 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। बिल्सी क्षेत्र के एक गांव की 73 वर्षीय स्वाइन फ्लू पीड़ित महिला की मंगलवार को बरेली के निजी मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई। जबकि नए दो मरीज और पॉजिटिव मिले हैं। उनका उपचार चल रहा है। अब तक जिले में सात केस मिल चुके हैं। स्वाइन फ्लू का संक्रमण सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन

बिल्सी क्षेत्र के एक गांव निवासी 73 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत के बाद विभाग ने महिला के संपर्क में आने वाले लोगों की जानकारी जुटाने के साथ ही आवश्यक निगरानी शुरू कर दी है। महिला की 13 अगस्त को तबीयत घर में बिगड़ी तो उन्हें अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि महिला की हालत गंभीर थी। उपचार के दौरान उनकी मौत हुई। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग महिला की मौत का कारण सीधे स्वाइन फ्लू को नहीं मान रहा है।
विभाग के अनुसार निजी मेडिकल कॉलेज में महिला की मौत सेप्टिक शॉक, एनीमिया, निमोनिया के कारण बताई गई है। जिले में अब तक बिल्सी, बिसौली, आसफपुर, सहसवान और आवास विकास और माल गोदाम क्षेत्र के सात मरीज सामने आ चुके हैं। सभी अन्य जनपदों में ही पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं पर इलाज चल रहा है। इधर, एक्टिव मरीजों के स्वास्थ्य पर विभाग की नजर बनी है।
विज्ञापन


वर्जन-
- बरेली के एक मेडिकल कॉलेज में महिला की मौत हुई है। यह 13 अगस्त से फेफड़ों में संक्रमण का अलीगढ़ मेडिकल में इलाज करा रही थीं। वहां से 27 अगस्त को बरेली में भर्ती हुई थीं। महिला को स्वाइन फ्लू पुष्टि हुई हैं, लेकिन मौत को कारण अन्य बीमारियां हैं।
विज्ञापन

डॉ. विकास शर्मा, सीएमओ बदायूं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें