फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: लंगूर के हमले में महिला गंभीर घायल

Tue, 02 Jun 2026 01:06 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
रेहडिया। सिंगथरा गांव में एक लंगूर का आतंक लगातार बढ़ रहा है। सोमवार को लंगूर ने छत पर कपड़े सुखाने गईं लीलावती पर हमला कर घायल कर दिया। परिजनों ने घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार, यह लंगूर पहले भी गांव के कई लोगों को घायल कर चुका है। इस कारण पूरे गांव में भय और दहशत का माहौल बना हुआ है। लोगों का आरोप है कि उन्होंने कई बार वन विभाग और संबंधित अधिकारियों से शिकायत की है। हालांकि, अब तक इस मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन और वन विभाग से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें