फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: सात नलकूपों से उपकरण चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सिलहरी। चोरों ने मंगलवार रात करीब छह निजी नलकूपों से उपकरणों की चोरी कर ली। एक सप्ताह से लगातार चोरी की घटनाएं हो रही हैं। पुलिस चोरों तक नहीं पहुंच पा रही है। किसान परेशान हो रहे हैं। एक दिन भी रखवाली को न जाएं तो चोरी हो जाती है। पीड़ित किसानों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन



थाना सिविल लाइन व कुंवरगांव क्षेत्र में चोरों का आतंक व्याप्त है। मंगलवार रात चोरों ने गांव मौजमपुर छज्जू के किसान आदेश पटेल, श्रीपाल, प्रदीप पटेल, कुंवरपाल, सुनीता देवी, वीरेन्द्र फौजी, संजीव कुमार के नलकूपों में नकब लगाकर स्टार्टर, हेल्पर, केबल समेत हजारों रुपये सामान चोरी कर लिया। गांव मोगर निवासी रामपाल सिंह, मुकेश कुमार, पन्नालाल आदि किसानों ने बताया कि इसी तरह की घटना करीब सात दिन पहले भी गांव सनाय हुई थी। थानाध्यक्ष वेदपाल सिंह ने बताया कि दो थानों के बार्डर पर चोर वारदात कर रहे हैं। रात्रि गश्त बढ़ाई गई है। चोरों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें