फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बिजली संकट के विरोध में ट्रक के आगे लेट गई महिला

विज्ञापन
ट्रक सामने लेटकर प्रदर्शन करती महिला​। स्त्रोत वीडिओ ग्रेब - फोटो : 1
विज्ञापन
बदायूं। शहर के नई सराय पुलिस चौकी क्षेत्र में नवादा विद्युत उपकेंद्र पर 10 एमीए का ट्रांसफॉर्मर फुंकने के बाद बिजली संकट को लेकर बृहस्पतिवार को मध्य रात्रि के बाद बड़ी संख्या में लोग सड़क पर उतर आए। शहवाजपुर के पास बरेली मार्ग को जाम कर विद्युत निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान एक महिला ट्रक के आगे लेटकर प्रदर्शन करने लगी, जिसे लोगों ने समझाकर उठा लिया।
विज्ञापन

लोगों का कहना था कि पिछले शनिवार को ट्रांसफॉर्मर फुंकने के बाद वह विद्युत संकट से गुजर रहे हैं। उनका कहना है कि बिजली के लिए वह परेशान हैं, इतने दिन बीतने के बाद अब तक ट्रांसफॉर्मर ठीक नहीं कराया गया है।
नई सराय की एक महिला ट्रक के आगे लेटकर विरोध प्रदर्शन करने लगी। जाम की सूचना कोतवाली पुलिस ने पहुंचकर विद्युत कर्मियों से बात की तो उन्होंने बताया कि शुक्रवार शाम तक ट्रांसफॉर्मर ठीक कर दिया जाएगा। लोगों ने तय समय तक कार्य सप्लाई न शुरू होने पर जाम लगाने की चेतावनी दी।
विज्ञापन




वन विभाग दफ्तर मार्ग पर गिरा यूकेलिप्टस का पेड़, 11 केवीए लाइन के दो खंभे टूटे

बदायूं। वन विभाग दफ्तर मार्ग पर बृहस्पतिवार रात यूकेलिप्टस का पेड़ गिर गया। इसकी चपेट में आकर 11 केवीए लाइन के दो खंभों टूट गए, जिससे पूरे क्षेत्र की आपूर्ति ठप हो गई। शिकायत मिलते ही करीब एक घंटे बाद विद्युत कर्मी मौके पर पहुंचे। स्थिति देखने के बाद कर्मचारियों ने रात में ही सप्लाई को दूसरी लाइन से जोड़कर बिजली बहाल की।
शुक्रवार सुबह गिरा पेड़ वन विभाग ने हटवाया। पूर्वाह्न करीब 11 बजे के बाद वाहनों की आवाजाही शुरू हो सकी। अधिशासी अभियंता नीरज ने बताया कि पेड़ गिरने से निगम को काफी नुकसान हुआ है। वैकल्पिक व्यवस्था कर सप्लाई चालू करा दी गई है, ताकि लोगों को ज्यादा परेशानी न हो। संवाद

ट्रक सामने लेटकर प्रदर्शन करती महिला। स्त्रोत वीडिओ ग्रेब- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें