फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: नालों पर अतिक्रमण करने वाले 50 दुकानदारों को पालिका का नोटिस

विज्ञापन
नगर पालिका की ओर से दुकानदाराें को नोटिस जारी किए गए। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
बदायूं। शहर के नालों पर कच्चे और पक्के अतिक्रमण का मामला अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया। खबर का संज्ञान लेकर नगर पालिका प्रशासन हरकत में आ गया। शुक्रवार को शहर के विभिन्न बाजारों और प्रमुख सड़कों का निरीक्षण करने के बाद पालिका ने 50 दुकानदारों को नोटिस जारी कर नालियों और सड़कों पर कचरा फेंकने और कब्जे करने वालों को कड़ी चेतावनी दी है।
विज्ञापन

बुधवार, बृहस्पतिवार को हुई तेज बारिश के बाद शहर के कई बाजारों और मोहल्लों में जलभराव की स्थिति बन गई थी। नालियां जाम होने के कारण पानी घरों और दुकानों तक पहुंच गया था, जिससे व्यापारियों का काफी नुकसान हुआ। वहीं कई क्षेत्रों में दोपहर तक बाजार बंद रहने से कारोबार भी प्रभावित हुआ था।
अमर उजाला ने मामले को प्रमुखता से उठाया। इसके बाद पालिका अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। जांच में पाया गया कि कई दुकानदार अपने प्रतिष्ठानों से निकलने वाला ठोस कचरा सीधे नालियों में डाल रहे हैं। इसके कारण जल निकासी बाधित हो रही थी।
विज्ञापन

निरीक्षण के बाद फैजान, मनोज, सुभाष, अशोक नारंग, मोहम्मद अहमद, मोहम्मद शादिक, मोहम्मद रिजवान, निमिश, जीशान आलम, डॉ. शोयब फैज समेत 50 दुकानदारों को नोटिस जारी किए गए हैं। नोटिस में निर्देश दिए गए हैं कि प्रतिष्ठानों से निकलने वाले कचरे का निस्तारण केवल नगर पालिका की कूड़ा गाड़ी, डस्टबिन या निर्धारित व्यवस्था के माध्यम से किया जाए।
नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी विनय कुमार मणि त्रिपाठी ने कहा कि सार्वजनिक स्थानों और नालियों में कचरा डालने से न केवल जल निकासी प्रभावित होती है, बल्कि संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है, इसलिए अब नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने व्यापारियों से स्वच्छता अभियान में सहयोग करने और शहर को साफ-सुथरा बनाए रखने की अपील भी की।

डेयरी संचालकों को भी दिया नोटिस
नगर पालिका की ओर से डेयरी संचालक को भी नोटिस दिया गया है। पालिका का कहना है कि गड्ढे में डेयरी संचालित की जा रही है। बारिश होने के दौरान सड़क और उसके आसपास का पानी उसमें घुस जाता है। इससे वहां पर पाली जा रहीं भैंसों की जान को खतरा है। नोटिस मिलने के बाद में संचालक ने डेयरी शिफ्ट करने के लिए कुछ समय मांगा है। बताया जा रहा है कि पास की किसी गांव में वह डेयरी संचालित करेगा। बता दें कि बृहस्पतिवार को हुई बारिश में डेयरी में पांच फुट से अधिक पानी भर जाने से भैंसें डूब गई थीं।

नगर पालिका की ओर से दुकानदाराें को नोटिस जारी किए गए। संवाद- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें