फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पार कर रही महिला को कार ने कुचला

विज्ञापन
विज्ञापन
सहसवान (बदायूं)। सहसवान कोतवाली क्षेत्र में ग्राम खंदक के नजदीक सड़क पार कर रही एक महिला को तेज रफ्तार इको कार ने कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। फिलहाल, कार का पता नहीं चला है।
विज्ञापन

हादसा मंगलवार दोपहर का है। उस समय कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पीतमनगर निवासी कृष्णा देवी (65) पत्नी नरेश अपने मायके ककराला से घर लौट रहीं थीं। वह बदायूं से मैजिक वाहन में बैठकर खंदक चौराहे पर पहुंचीं। चौराहे पर उतरकर वह गांव जाने के लिए सड़क पार कर रहीं थीं कि उसी समय बदायूं की ओर से तेज रफ्तार में आई ईको कार ने उन्हें कुचल दिया। उनके कार के नीचे आने के बावजूद चालक नहीं रुका। वह गाड़ी दौड़ाता हुआ निकल गया। उस समय चौराहे पर मौजूद लोगों ने चालक को कार रोकने के लिए शोर भी मचाया लेकिन चालक हड़बड़ाता हुआ अपनी कार लेकर भाग गया। कुछ उसके पीछे भी भागे लेकिन उसे नहीं पकड़ सके। कुछ ही देर में वह लोगों की आंखों के सामने से ओझल हो गया। मौके पर काफी भीड़ लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। कुछ देर बाद महिला के परिवार वाले भी रोते-बिलखते हुए आ गए। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। फिलहाल टक्कर मारने वाली कार का पता नहीं चला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें