बेटी बोली- मां फोन पर किसी से बात कर रही थी
महिला की 14 साल की बेटी ने बताया कि मां फोन पर किसी से बात कर अपने साथ ले जाने की बात कह रही थी। बात करते बहुत समय हो गया तो बच्चे अपने कमरे में जाकर सो गए। बताया गया कि रात करीब 10 बजे फोन से बात करते हुए महिला बरामदे में लगे पंखे पर फंदे से लटक गई।
कुछ देर बाद बेटी ने देखा तो उसकी चीख निकल गई। शोर-सुनकर आस-पास के लोग मौके पर आ गए। पुलिस को मामले की सूचना दी गई। शव को फंदे से उतारकर शव को जिला मुख्यालय भेजा गया। वहीं पति व मृतका के पिता को घटना की सूचना दी गई। गांव परिवार के लोगों ने पुलिस कार्रवाई कराई और शव को देर शाम गांव ले जाकर दफन करा दिया।