फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: महिला ने पति समेत सात पर दर्ज कराया दहेज उत्पीड़न का केस

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। शहर की एक विवाहिता ने पति, सास, जेठ, दो ननद समेत सात लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट, जान से मारने की धमकी और अश्लील हरकत करने के आरोप में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

शाहबाजपुर तकिया निवासी एक महिला ने बताया कि उनका निकाह 5 अक्तूबर 2023 को गाजियाबाद निवासी ताबिश हुसैन से हुआ था। आरोप है कि परिजनों ने उनके निकाह में करीब 25 लाख रुपये खर्च किए थे। इसके बाद भी ससुराली 10 लाख रुपये मांगते आ रहे थे।
आरोप लगाया कि उसका जेठ दानिश उस पर गलत नजर रखता था। कई बार उसने अशोभनीय हरकतें कीं। विरोध करने पर पति ताबिश हुसैन और सास फिरदौस, ननद सीमा व आयशा, मौसी छुन्ना, बहनोई इरफान ने उसके साथ मारपीट की। 19 मई 2025 को उसके साथ बेरहमी से मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी गई, जिसके बाद वह मायके आ गई।
विज्ञापन

बाद में पंचायत के जरिए समझौते का प्रयास भी किया गया, लेकिन वहां भी दहेज की मांग दोहराई गई और वहां भी उसके साथ अभद्रता व मारपीट की गई। सीओ सिटी राहुल पांडेय ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले में जांच करवाकर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें