फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: सेल्फी लेते समय नहर में गिरी महिला, सुराग नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। बिल्सी का एक परिवार मारहरा शरीफ की दरगाह पर गया था। बृहस्पतिवार शाम को लौटते समय हजारा नहर पर बने पिकनिक प्वाइंट पर रुक गया। इस दौरान सेल्फी लेते समय महिला नहर में गिर गई। सूचना पर पुलिस पहुंची, लेकिन उसका सुराग नहीं लग सका।
विज्ञापन


बिल्सी कस्बे के रहने वाले साहने आलम ने नई गाड़ी खरीदी थी। बृहस्पतिवार को वह पत्नी शबाना और बच्चों के साथ मारहरा शरीफ की दरगाह पर नई गाड़ी लेकर गए। उनके साथ उनके दो बेटे भी थे। मारहरा शरीफ दरगाह पर दर्शन करने के बाद परिवार घर लौटने के दौरान कासगंज की हजारा नहर पर बने पिकनिक प्वाइंट पर रुक गया।
पति और बच्चे एक-दूसरे के फोटो खींचने लगे। इसी दौरान नहर किनारे सेल्फी लेने के दौरान शबाना नहर में जा गिरी। पति ने शोर मचाया तो काफी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। घटना की सूचना डायल 112 पुलिस को दी गई, इसके बाद पुलिस और अन्य टीमें मौके पर पहुंच गईं। शबाना की नहर में तलाश शुरू की गई लेकिन देर रात तक उसका कोई सुराग नहीं लग सका। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें