फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: सांड़ के हमले में महिला की मौत

विज्ञापन
गांव दांदरा में महिला की मौत पर विलाप करती महिलाएं। संवाद - फोटो : mathura
विज्ञापन
दहगवां। जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव दांदरा में रविवार शाम खेत से घर लौट रही महिला को रास्ते में सांड़ ने उठाकर कई बार जमीन पर पटक दिया। हादसे में महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन

गांव दांदरा निवासी शांति (55) पत्नी सुखराम रविवार को खेत पर मक्का की बोवाई करने गईं थीं। शाम करीब पांच बजे वह पैदल घर लौट रहीं थीं। इसी बीच रास्ते में एक सांड़ ने उन पर पीछे से हमला कर दिया। महिला जमीन पर गिर गई। इसके बाद सांड़ ने उन्हें कई बार उठाकर जमीन पर पटक दिया।
महिला की चीख पुकार सुनकर खेतों पर काम रहे ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने लाठी-डंडे के सहारे सांड़ को भगाया, लेकिन तब तक महिला गंभीर रूप से घायल हो चुकी थी। घटना की जानकारी पर परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। गंभीर हालत महिला को सहसवान सीएचसी ले जा रहे थे, रास्ते में महिला की मौत हो गई। परिजन महिला के शव को घर ले आए।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि गांव में सांड़ हमलावर हो चुके हैं। फिर भी उन्हें संरक्षित करने के लिए कोई पहल नहीं की जा रही। परिजनों ने बताया कि महिला की मौत से पांच बेटों व चार बेटियों के सिर से मां का साया उठ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें