फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: फोन पर बेटी बोली- ससुराल वाले पीट रहे हैं; पिता पहुंचे तो आंगन में पड़ी मिली लाश, हत्या का आरोप

Mon, 20 Apr 2026 05:17 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं के अलापुर क्षेत्र में विवाहिता की मौत के बाद उसके पिता ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
मृतका के पिता रामौतार - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के थाना अलापुर क्षेत्र के गभियाई नगला गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के पिता ने हत्या का आरोप लगाया। कहा कि घटना से पहले बेटी ने फोन पर बताया था कि ससुराल वाले उसे तीन दिन से पीट रहे हैं, जिसके दस मिनट बाद ही उसकी मौत की सूचना मिली। 

विज्ञापन


फर्रुखाबाद के करनपुर दत्त निवासी रामौतार ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी बसंती (20 वर्ष) का विवाह पांच मई 2025 को अलापुर थाना क्षेत्र के गभियाई नगला निवासी लीलाधर से किया था। रविवार शाम करीब चार बजे उन्हें बेटी की मौत की खबर मिली। इससे ठीक दस मिनट पहले बसंती ने फोन पर बताया था कि ससुराल वाले उसे लगातार तीन दिन से पीट रहे हैं। रामौतार ने उसे आश्वासन दिया था कि वह जल्द पहुंचेंगे। जब मायके वाले ससुराल पहुंचे, तो बसंती का शव आंगन में पड़ा मिला। ससुराल के सभी लोग फरार थे। मायके वालों ने ही पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

पुलिस जांच जारी
मृतका के पिता रामौतार ने इसे हत्या का मामला बताते हुए रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है। उन्होंने बताया कि पोस्टमॉर्टम हाउस पर ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था। परिजन इस घटना से गहरे सदमे में हैं। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें