फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: तकनीकी रिपोर्ट आने तक नहीं बदले जाएंगे स्मार्ट मीटर

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। स्मार्ट मीटर को लेकर जारी विरोध के बीच मुख्यमंत्री के हस्तक्षेप पर जिले में भी व्यवस्था बदल गई है। पॉवर कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष डा. आशीष गोयल ने तकनीकी कमेटी की रिपोर्ट आने तक स्मार्ट मीटर बदलने के काम पर रोक लगाई है जो जिले में भी प्रभावी रहेगी। हालांकि नए कनेक्शन स्मार्ट मीटर के जरिए ही प्रीपेड मोड में दिए जाएंगे।
विज्ञापन


जिले में करीब 4.86 हजार उपभोक्ता हैं। जिसमें से करीब 67 हजार घरों में स्मार्ट मीटर को लगाए जा चुके है। जिसमें अधिकांश स्मार्ट मीटर को प्रीपेड में बदल दिया गया है। स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद ही लोगों ने इसका बिल अधिक आने को लेकर विरोध करना शुरू कर दिया था। जिसके बाद स्मार्ट मीटर लगाने वाली टीम को जगह-जगह विरोध का सामना करना पड़ रहा है। स्मार्ट मीटर को प्रीपेड मोड में करने के बाद उपभोक्ताओं की मुश्किलें और बढ़ गई। बैलेंस खत्म होने के बाद कनेक्शन का कट होना लोगों के लिए मुसीबत बन रहा है। इसको लेकर जगह- जगह लोगों ने भारी प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री ने मामले का संज्ञान लेते हुए 12 अप्रैल को तकनीकी कमेटी गठित कर दी थी। इसके बाद भी कई स्थानों पर उपभोक्ताओं ने आंदोलन करना शुरू कर दिए थे। शनिवार रात में पॉवर कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष डा. आशीष गोयल ने तकनीकी रिपोर्ट आने तक स्मार्ट मीटर बदलने पर रोक लगा दी है। नए कनेक्शन धारकों को स्मार्ट मीटर प्रीपेड मोड के माध्यम से ही कनेक्शन दिए जाएंगे। संवाद
-
स्मार्ट मीटर बदलने पर रोक संबंधी कोई आदेश अभी तक प्राप्त नहीं हुआ है, मीडिया में चल रही खबरों के माध्यम से ही जानकारी हुई तो स्टाफ को निर्देशित किया गया है, जैसा लिखित आदेश आएगा उसके हिसाब से ही काम किया जाएगा।- चंद्रशेखर कुमार, अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें