फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: ऑपरेशन के बाद महिला की मौत, हॉस्पिटल संचालक पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
नवादा पर ​स्थित मिलेनियम हॉ​स्पिटल। संवाद - फोटो : kathua news
विज्ञापन
बदायूं/ सिलहरी। शहर के नवादा चौक स्थित मिलेनियम हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन कराने आई महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। गुस्साए परिजनों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया। डॉक्टर व स्टाफ पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया। मृतका के पति की तहरीर पर अस्पताल संचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

सदर तहसील के गांव बरातेगदार निवासी प्रेमावती (पत्नी मनोहर मौर्य) को पथरी की शिकायत के चलते 14 फरवरी को मिलेनियम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। परिजनों के अनुसार, जांच के बाद अस्पताल प्रबंधन ने ऑपरेशन कराने की सलाह दी। उसी दिन महिला की जांच की गई। इसके बाद में 15 फरवरी की सुबह ऑपरेशन किया गया।
आरोप है कि ऑपरेशन के बाद से ही प्रेमावती की तबीयत बिगड़ने लगी, बावजूद इसके अस्पताल प्रशासन ने गंभीरता नहीं दिखाई। परिजनों का आरोप है कि महिला की हालत लगातार बिगड़ती जा रही थी। उन्होंने कई बार डॉक्टर व नर्सिंग स्टाफ को बुलाया, लेकिन समय रहते उचित इलाज नहीं दिया गया।
विज्ञापन

आरोप है कि स्टाफ की अनदेखी के चलते महिला ने दम तोड़ दिया। महिला की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना से नाराज परिजनों ने अस्पताल परिसर में हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने लापरवाह डॉक्टरों व स्टाफ के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को शांत कराया।
इसके बाद मृतका के पति मनोहर मौर्य की तहरीर पर अस्पताल संचालक डॉ. रिशीम अग्रवाल के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

सीएमओ के निर्देश पर टीम ने की जांच
सीएमओ डॉ. रामेश्वर मिश्रा के निर्देश पर डिप्टी सीएमओ डॉ. पवन जायसी मिलेनियम अस्पताल पहुंचे। वहां पर उन्होंने अस्पताल डॉक्टर से लेकर स्टाफ तक से बात की। जांच में अस्पताल रजिस्टर्ड मिला है। उन्होंने अपनी संपूर्ण रिपोर्ट सीएमओ को दे दी है। आगे की कार्रवाई उनके स्तर से की जाएगी।

तीन सदस्यीय टीम करेगी मामले की जांच
सर्जरी के बाद महिला की मौत का मामला सामने आया है। ऐसे में सीएमओ ने इस मामले में तीन सदस्यीय टीम गठित की है, जो इस पूरे प्रकरण की जांच करेगी। इसमें टीम देखेगी कि क्या ऑपरेशन से पहले, ऑपरेशन के समय और बाद में मानकों का ध्यान रखा गया था या नहीं। लापरवाही मिलने पर मिलेनियम संचालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सकती है।

मिलेनियम हॉस्पिटल में सर्जरी के बाद में महिला की मौत होने की सूचना मिली थी। इसके बाद डिप्टी सीएमओ डॉ. पवन जायसी को जांच करने के लिए भेजा गया था। वहीं, इस मामले की तीन सदस्यीय टीम से जांच कराई जाएगी। - डॉ. रामेश्वर मिश्रा, सीएमओ

नवादा पर स्थित मिलेनियम हॉस्पिटल। संवाद- फोटो : kathua news

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें